नाहन के चौगान मैदान में नववर्ष पर वंदना धीमान ने भजन सुनाकर भक्तों को किया निहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नववर्ष पर नाहन के चौगान मैदान में शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति ने 14वीं विशाल चौकी लगाई। इसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। चौकी में भगवान भोले नाथ का धूना सजाया गया। भजन संध्या का आगाज रथ कलकत्तयों चलेया मात मेरी काली दा.., ओह मुंडे विच पायी बाबा तेरे नाम दी.., वे मनमोणेया बालक नाथा कदों बुलावेगा... भजनों से हुआ। इसके बाद गायकों ने मैं लजपालां दे लड़ लगियां मेरे तों गम परे..., लाई लाई बाबे ने फुल्लां दी बरखा लाई.., नि गल सुन माता रतनो, सारे पिंड विच रोला काहदा पाया..भजन सुनाए। स्टार गायिका वंदना धीमान ने भोलेदानी रुसल बानी.., मां के चरणों में, तेरे द्वारे आए दातिए, मेले जाणा कालका रे, मिंजो भी लेई जाणा, मेला मैया दा भजन सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति की ओर से आदित्य, संजीव संधू, रचना गुप्ता, किरण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।