फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भूर्शिंग महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 7 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां/नाहन। पच्छाद उपमंडल के भूर्शिंग महादेव मंदिर में 7 जून से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मोहाना निवासी एवं सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता जेएस अत्री और उनके पुत्र अधिवक्ता विवेक अत्री अपने परिजनों के साथ इस महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवा रहे हैं। कथा वाचक आचार्य व्यास चंद्रशेखर चंडी 7 से 14 जून तक श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाएंगे। 7 जून को सुबह 10:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2:00 से अपराह्न 4:00 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। शाम 7:30 से रात 9 बजे तक कीर्तन होगा। 8 से 13 जून तक सुबह मूल पाठ और पूजन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें