फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती लापता

Tue, 16 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एचआरटीसी बस में शिलाई से एक युवती पांवटा अपनी बहन के पास जाने को रवाना हुई। कफोटा के समीप रास्ते में बस में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद दूसरी बस से पांवटा को रवाना हुई लेकिन युवती पांवटा में अपनी बहन के घर पर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


शिलाई के एक गांव की 24 वर्षीय युवती सोमवार की दोपहर को बस से पांवटा रवाना हुई। इस बीच अपनी पांवटा निवासी बहन से मोबाइल पर बातचीत हुई जिसमें शिलाई से पांवटा के लिए बस में रवाना होने की बात कही। फिर बीच रास्ते में बस के खराब होने पर फोन किया। दोपहर ढाई बजे अंतिम बार कॉल करके बहन से बात की। इसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। इसके बाद शिलाई से परिजनों ने पांवटा नहीं पहुंचने पर तलाश शुरू कर दी है। रिश्तेदारों के घर फोन कर पूछा गया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद चिंतित परिजनों ने पांवटा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें