फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलने से पहले ही बंद हुआ शराब ठेका

Sun, 11 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद रविवार को चांदनी गांव के समीप खुलने वाली शराब की दुकान को वहां से हटवा दिया गया। शनिवार रात को ही शराब रखने के मकसद से एक शेड का निर्माण किया गया था जिसकी भनक लगते ही रविवार की सुबह चांदनी व भाटगढ़ पंचायत के लोगों ने एकत्रित होकर वहां स्थापित किए गए शेड को हटाने का प्रयास किया। इसके बाद ठेकेदार ने शेड को ही वहां से उठा दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कोटिधीमान में ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते बीते दिनों बंद हुए शराब के ठेके को चांदनी गांव के समीप भाटगढ़ व खालाक्यार की सीमा पर खोला जा रहा था लेकिन रविवार को ही ग्रामीण ठेका खुलने के स्थल पर एकत्रित होकर ठेके का विरोध करने लगे। भाटगढ़ व चांदनी किसी भी पंचायत ने ठेका खोलने की एनओसी विभाग को नहीं दी।

रविवार की सुबह भाटगढ़ पंचायत की प्रधान सुक्खो देवी, पूर्व प्रधान किरण शर्मा, वार्ड सदस्य सुरेश कुमार, चांदनी पंचायत के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, नवयुवक मंडल प्रधान धनवीर सिंह, सचिव संदीप के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने ठेका खोलने का विरोध करते हुए विभाग के प्रति गहरा रोष जाहिर किया तथा शेड वहां से हटाने के लिए उतारू हो उठे। ऐसे में विरोध बढ़ता देख संबंधित ठेकेदार के कर्मियों ने दोपहर बाद शेड को वहां से हटा लिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन


उधर, विभाग के ईटीओ मनोज कुमार ने बताया कि खाला क्यार पंचायत की सीमा पर चांदनी पुल के समीप सरकार ने ठेका खोलने की स्वीकृति प्रदान कर रखी है। इसको ध्यान में रखकर वहां ठेका खोला जा रहा है। यदि ग्रामीणों का विरोध है तो पंचायत इस बारे में विभाग को लिखित सूचना प्रदान करे। उन्होंने कहा कि फिलहाल ठेके को वहां खुलने से रोक दिया गया है। जबकि खाला क्यार पंचायत की प्रधान नीलम चौहान ने बताया कि उन्होंने ठेका खोलने की कोई एनओसी विभाग को नहीं दी है। विभाग जबरदस्ती वहां ठेका खोलने का प्रयास कर रहा है।
 इस मौके पर चांदनी गांव के अरविंद चौहान, चौहान सिंह, अनूप, धनीराम, सतपाल, अशोक, गोपाल सहित महिला मंडल प्रधान रक्षा देवी, सीता देवी, श्यामा देवी, सुमन शर्मा व सुनीता सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें