राजगढ़ (सिरमौर)। नौहराधार-राजगढ़ सड़क मार्ग पर दीदग के समीप मंगलवार रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें सोलन अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सोलन निवासी इबरार अपनी कार नंबर एचपी-14बी 5324 से नौहराधार की ओर से वापस सोलन जा रहा था। उनके साथ सोलन निवासी सद्दाम व कंडाघाट निवासी कमल मेहरा भी थे। दीदग के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 100 फुट नीचे एक टैंक में जा गिरी।
गनीमत यह रही कि टैंक में पानी कम था। ग्रामीणों ने कार गिरने की सूचना मिलते ही घायलों को टैंक से बाहर निकाला गया जहां से उन्हें राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना का पता चलते ही दीदग निवासी सुधीर व पिंकू आदि सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और सुधीर ने उन्हें अपनी कार से राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया।
उधर, एएसआई चेतन चौहान ने बताया कि कार हादसे में इबरार को कम चोटें आई हैं। जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सोलन रेफर किया गया है।
----
बाक्स--
टूटी-फूटी सड़क बनी हादसे का कारण
दीदग के समीप हुए इस एक हादसे का कारण टूटी फूटी सड़क बनी। इससे पहले भी कई वाहन यहां पर चकमा खा चुके हैं। हर समय यहां बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। यहां पर सड़क काफी सालों से धंस रही हैं। यही नहीं दुर्घटना वाले स्थल पर सड़क का डंगा भी टूटा हुआ है। इस कारण यहां सड़क काफी तंग है। जबकि आगे पीछे सड़क की चौड़ाई ज्यादा है। चालक को रात में कार की लाइट में इस टूटी सड़क का अनुमान नहीं लग पाता। स्थानीय पंचायत प्रधान वंदना ठाकुर, सुधीर, अरुण, जगदीश चौहान आदि ने लोक निर्माण विभाग से यहां सड़क को ठीक करने और टूटे डंगे को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। उधर, इस बारे में अधिशासी अभियंता महेश सिंघल ने बताया कि वह मौके पर स्वयं जाएंगे और जो उचित होगा वह कार्य तुरंत करवाया जा%E