स्टिंग वीडियो: लिंग जांच करने वाले फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़
- फोटो : self
नाहन (सिरमौर)। लाखों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किए आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम नाहन की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले के आईओ एवं अतिरिक्त थाना प्रभारी जयराम डोगरा ने बताया कि अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को 6 जून तक पुलिस रिमांड हासिल हुआ है।
उल्लेखनीय है कि हिमफेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय बहादुर के घर से उनके ही नौकर बारुराम ने लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की धर-पकड़ में लगी थी। बीते वीरवार को पुलिस ने शिमला के संजौली से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। सदर पुलिस थाना नाहन में अजय बहादुर की पत्नी कविता सिंह की ओर से आरोपी के खिलाफ 4 लाख रुपये की नकदी की चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
पुलिस ने 42 दिन बाद आरोपी की पहचान उसकी फोटो से करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 6 जून तक पुलिस रिमांड मिला है।