फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में आरोपी कैद, फिर भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 29 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो सप्ताह पहले पांवटा में कार का शीशा तोड़कर नकदी उड़ाने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। सड़क किनारे खड़ी कार से करीब 70 हजार की नकदी उड़ाई गई थी। साथ लगते बैंक के सीसीटीवी में आरोपियों की हरकतें कैद हो गई थीं। लेकिन, पुलिस जांच टीम अब तक आरोपियों तक नही पहुंच सकी है।
विज्ञापन


बता दें कि 19 नवंबर को सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास वारदात हुई थी। इसमें पांवटा नप कमेटी के वार्ड-3 निवासी ठेकेदार करन ठाकुर की गाड़ी का शीशा तोड़कर आरोपियों ने नकदी उड़ा ली थी। बैंक शाखा के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक आकर रैकी कर रहा है। इधर-उधर देखने के बाद बैंक के साथ लगते एटीएम में घुसता है। थोड़ी देर में बाहर निकलता है। इसके बाद दूसरे आरोपी साथी के साथ बाइक पर आता है। बाइक गाड़ी से आगे रुकती है। एक आरोपी शीशा तोड़कर गाड़ी से बैग निकालते नजर आ रहा है। कैमरे की फुटेज में सभी हरकतें कैद हो चुकी हैं। नकदी का बैग उठाकर दो युवक बाइक से बद्रीपुर की तरफ भागते हैं।

पीड़ित ठेकेदार का कहना है कि पुलिस जांच टीम सीसीटीवी के फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। डीएसपी, भीष्म ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद से जांच पड़ताल की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें