कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क मार्ग पर स्थित एक दुकान में रखे सामान पर मंगलवार रात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। धीमान इंजीनियर वर्कर्स में यह वारदात पेश आई। कालाअंब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
दुकान चलाने वाले धर्मपाल ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा मिला। दुकान से सामान गायब मिला। दुकान मालिक ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख के है। मामले की छानबीन में जुटे आईओ बलबीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।