फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब पुलिस ने अंतरराज्जीय चोर गिरोह के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक भी बरामद किया है। पांवटा साहिब से देसी कट्टे व दो कारतूसों के साथ पुलिस द्वारा दबोचे गए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी 19 वर्षीय अर्जुन को यूपी से दबोचने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्थानीय निवासी की एक बाइक बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब में देवीनगर निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र फकीर मोहम्मद ने पांवटा थाना में 16 सितंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह मस्जिद में नमाज अदा करने गया तो उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने हाल ही में सुरेंद्र सैनी को कटा व कारतूस समेत पकड़ा था।

इसी आरोपी से पूछताछ के बाद पांवटा साहिब पुलिस यूपी के बेहट पहुंची जहां पर उन्होंने उसके साथी अर्जुन पुत्र मोती राम निवासी बेहट यूपी से बाइक को बरामद किया। पांवटा साहिब के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें