फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ियों के अड्डों पर चली जेसीबी

Wed, 01 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब क्षेत्र में झाड़ियों में नशे का खेल चल रहा है। नशेड़ियों ने जिलाभर में ऐसे कई ठिकाने बनाए हैं। पांवटा में पुलिस ने ऐसे कई ठिकाने ढूंढ निकाले हैं, जिन्हें जेसीबी चलाकर तहस-नहस कर दिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन और डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर के नेतृत्व में दिनभर मुहिम चली। इस दौरान देवीनगर में कृपाल शिला गुरुद्वारे के समीप नशेड़ियों के छिपकर बैठने वाले सभी अड्डों को साफ किया गया।

बुधवार को वार्ड-9 में यमुना नदी के किनारे खाली पड़ी जमीन पर अभियान चला। डीएसपी पांवटा की टीम ने जेसीबी मशीन से संदिग्ध स्थलों को हटाया। इन स्थलों पर सिल्वर फॉयल भी मिला। इसका इस्तेमाल नशेड़ी स्मैक पीने में करते हैं। दोपहर को एसपी सिरमौर मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस टीम को नशाबंदी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


पांवटा नप उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, वार्ड 9 व 10 की महिलाओं व क्षेत्रवासियों ने नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का सहयोग देने का आश्वासन दिया।

एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान जारी रहेगा। इस मुहिम में शहर के लोगों का सहयोग मिलना जरूरी है। महिलाओं के सहयोग से ही नशे के अड्डों व नशेड़ियों पर अंकुश लगाना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें