फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइला हत्याकांड के आरोपी को मांगी फांसी की सजा

Sun, 12 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
टनल में काम करने वाले मजदूर नारेबाजी करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बाइला हत्याकांड के खिलाफ रविवार को पांवटा के तारुवाला से बद्रीपुर होकर मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली गई जिसमें सिरमौर की निर्भया हत्याकांड मामले की उचित जांच व आरोपी को फांसी की सजा मांगी गई। रोष रैली में काली पट्टी बांध कर सैकड़ों लोग शामिल हुए। एसडीएम पांवटा एचएस राणा के माध्यम से राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन भेजा गया है।

गिरिपार व पांवटा निवासी विशाल चौहान, कंवर ठाकुर, नवदीप गुप्ता, अमित शर्मा, मनिंद्र सिंह, अनुज शर्मा, विरेंद्र शर्मा, अंजली, राकेश चौहान, शालू शर्मा, विक्रम सिंह, मामराज, दलीप शर्मा, अनुज शर्मा व करतार सिंह समेत सैकड़ों युवाओं ने रोष रैली निकाली। रैली तारुवाला से बद्रीपुर चौक, वाई प्वाइंट, मोगीनंद, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड से गीता भवन होकर मिनी सचिवालय परिसर के बाद पहुंची जहां पर एसडीएम पांवटा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि इस निर्मम हत्याकांड मामले में और भी आरोपी हो सकते हैं। ऐसे लोग नर पिशाच से कम नहीं। उन्हें मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए। गिरिपार व पांवटा के सैकड़ों शिक्षित युवतियों में इस हत्याकांड से काफी दहशत व्याप्त है। इसलिए, इस मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी, तो सही तस्वीर सामने आ सकेगी। इसलिए बिना किसी राजनीतिक दबाव के इस तरह के हत्याकांड मामले की जांच होना जरूरी है। रोष रैली के बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज दिया गया है। एक प्रतिनिधिमंडल ने पांवटा थाने में जाकर इस मामले की अब तक की तफ्तीश की जानकारी ली। जांच अधिकारी से हर पहलू पर गंभीरता से जांच का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें