फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरास पहुंचे पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे

Wed, 16 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन

विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। ट्रांसगिरि के तहत बकरास पंचायत के बड़वास इलाके में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे मिलने से सनसनी फैल गई है। गुब्बारे कहां से आए इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। शिलाई पुलिस ने गुब्बारों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम शिलाई विकास शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरास पंचायत के बड़वास इलाके में एक खड्ड किनारे पाकिस्तान समर्थित गुब्बारे मिले हैं। उड़ी हमले के बाद पीएम मोदी द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इस तरह के गुब्बारे कई इलाकों में देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सिरमौर जिले के दुर्गम इलाके में इस तरह के गुब्बारे मिलने से सनसनी फैलना स्वाभाविक है।
सूत्र बताते हैं कि कुल 17 गुब्बारे बरामद हुए हैं। इनमें से एक गुब्बारे में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लिखा गया है। हरे रंग के इस गुब्बारे में लाल पेन से लिखे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे से सनसनी फैली है। जबकि अन्य गुब्बारों में आई लव यू प्रिंट हुआ है। पुलिस के अनुसार सभी गुब्बारे एक धागे में बांधे गए थे। इनमें एक साबुत था, जबकि अन्य 16 फटे हुए थे। अब सवाल यह है कि यह गुब्बारे आए कहां से। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने गुब्बारों को कब्जे में ले लिया है।
 एसडीएम शिलाई विकास शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसकी सूचना दी है। पुलिस छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें