फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से नारीवाला के 30 वर्षीय युवक की मौत

Tue, 16 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अजौली पंचायत के नारीवाला निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। युवक कार पेंटर का कार्य करता था। मंगलवार को कार्य के दौरान छत पर जाते वह अचानक बिजली करंट की चपेट में आया। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस से पांवटा अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित किया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार अजौली पंचायत के नारीवाला निवासी राजेश कुमार(30) पुत्र स्व. रतन चंद कारपेंटर का कार्य करता था। मंगलवार को कार्य करते हुए बांस का एक टुकड़ा लेने छत की तरफ जाने लगा। इस बीच लोहे की सीढ़ियों से छत पर जाते वक्त लेंटर के सरिये को हाथ लगा। सरिया में करंट प्रवाह हो रहा था। सरिया छूने से करंट पूरी सीढ़ियों में आ गया जिससे युवक गंभीर रुप से घायल होकर नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉ. राजीव चौहान ने कहा कि करंट लगने से घायल युवक राजेश की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नारीवाला निवासी युवक राजेश पुत्र रतन चंद की करंट लगने से मौत हो गई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन



..(बाक्स)...
परिवार पालने वाला घर का इकलौता चिराग बुझा
 ग्राम पंचायत अजौली की प्रधान ममता चौधरी व नवयुवक मंडल प्रधान सुनील चौधरी ने कहा कि निर्धन परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। नारीवाला निवासी राजेश कुमार(30) कारपेंटर का कार्य करता था। कुछ वर्ष पहले राजेश ने अपने भाई को हमेशा के लिए खो दिया। फिर विगत वर्ष नारीवाला में ही एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। इसके बाद से पूरे परिवार के पालन पोषण का जिम्मा राजेश पर ही आ गया। खूूब मेहनत व परिश्रम से कारपेंटर का कार्य करके,
अपना घर संभाल रहा था। दो वर्ष पहले राजेश की शादी हुई थी। उसका एक वर्ष का बेटा है। करंट लगने से मौत के बाद अब परिवार का पालन पोषण करने वाला नहीं रहा है। घर में बूढ़ी मां, पत्नी व एक वर्ष के बेटे को अपने पीछे छोड़ गया है। मां व पत्नी की आंखों से आंसू थमें नहीं थम पा रहे है। इस दर्द विदारक हादसे से पूरे नारीवाला गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

----------------------  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें