फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यारदा में व्यक्ति की घर की छत से गिरकर मौत

Mon, 23 Nov 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत रविवार देर रात सैनधार क्षेत्र के क्यारदा गांव में एक व्यक्ति की अपने ही घर की छत से गिरकर मौत हो गई। रेणुका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार क्यारदा गांव निवासी सीता राम के छोटे भाई की मंगलवार को शादी है। वह अपने घर में रविवार को पेंट कर रहा था। लेकिन, इस दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की उसे ददाहू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेणुका थाना प्रभारी देवानंद गुलेरिया ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें