बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा-देवीनगर मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक घायल हो गया है। एक बाइक के बिजली के पोल से टकराने से हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।
मिली जानकारी अनुसार बिहार निवासी वर्षीय सोनू पांडे(30) पुत्र राम बिलास पांडे पांवटा के एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत था। सोमवार देर रात वह बाइक पर पांवटा साहिब की तरफ आ रहा था। विशाल(28) पुत्र राजपाल ने भी उससे लिफ्ट मांगी। पांवटा में देवीनगर के समीप पहुंचकर बाइक एक बिजली के पोल से टकराई। हादसोें में बाइक सवार दोनों एक नाले में जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इमरजेंसी 108 एंबुलेंस को कॉल कर दी। दोनों को गंभीर हालत में तुरंत एंबु
लेंस के ईएमटी नरेश चौहान व पायलट शहाबुदीन ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में सोनू पांडे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। मृतक सोनू पांडे के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों सो सौंप दिया है। इस हादसे की पुलिस टीम जांच कर रही है।
.........