फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खारा पुल के समीप अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार

Wed, 16 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने खारा पुल के समीप नाका लगाया था। इस दौरान एक आरोपी से अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी से 30 लीटर शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पांवटा पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसआई गुरमैल सिंह समेत पांवटा पुलिस टीम पांवटा से खारा मार्ग पर पुल के समीप नाका लगाया था। इस दौरान आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। पुल के समीप पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर घबरा गया। संदेह होने पर पुलिस ने खारा निवासी सुशील कुमार पुत्र बुधराम के सामान की तलाशी ली। इस दौरान करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

आरोपी कच्ची शराब को आसपास के गांव व पांवटा तक पहुंचाता था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि खारा क्षेत्र व आसपास के संदिग्ध अवैध शराब तैयार व विक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही है जिससे अवैध नशे पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें