फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर एक व्यक्ति की मौत

Sat, 22 Oct 2016 10:22 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
bihar police
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन के शंभुवाला में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की कुएं में गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय पाल सिंह शंभुवाला में ही एक व्यक्ति के पास नौकरी करता था। शनिवार सुबह एक कुएं में पाल सिंह का शव देखा गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि पाल सिंह शराब का सेवन करता था। कयास लगाए जा रहे हैं कि शराब के नशे में ही पाल सिंह शुक्रवार को रात के समय अंधेरे में कुएं में गिर गया। बहरहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। शराब के सेवन का खुलासा भी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। उधर, एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें