फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगार ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Sun, 12 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
अवंतीबाई नगर में चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
पांवटा/राजपुर(सिरमौर)। ग्राम पंचायत फूलपुर के बांगरन गांव में एक व्यक्ति ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हरियाणा राज्य का रहने वाला व्यक्ति पांवटा में एक शूज इकाई में कामगार था। रात को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गया था। सुबह परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से आवाज नहीं आई। खिड़की से झांकने पर वह फंदे पर लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। व्यक्ति ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
ग्राम पंचायत फूलपुर के बांगरन गांव निवासी राम सिंह(36) पुत्र दुली चंद मूल रूप से हरियाणा के करनाल इंद्री का निवासी था। दोनों दंपति स्थानीय शूज इकाई में कार्यरत थे। पिछले कुछ वर्षों बांगरन में रिहायशी मकान बनाया था। वह परिवार में बीबी, दो बेटियां व एक बेटे सहित बांगरन में मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को रात्रि भोजन के बाद वह अपने कमरे में सोने गया। सुबह परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। चिंता होने पर परिजनों ने खिड़की से भीतर झांका। वह कमरे के अंदर फंदें पर झूल रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने पुलिस व पड़ोसियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसएचओ पांवटा अशोक चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। दरवाजे को हटा कर किसी तरह भीतर प्रवेश किया गया। शव को कब्जे में ले लिया गया है। कमरे में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
 उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने फिलहाल आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें