फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ डाक्यूमेंटरी देखेंगे चार हजार छात्र

Fri, 03 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
दवाइयां - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नशे के दलदल में फंसी युवा पीढ़ी को बाहर निकालने के लिए सिरमौर पुलिस ने नया फार्मूला बनाया है। एक वीडियो युवाओं की नशे की लत छुड़ाएगा। नशे के स्वास्थ्य, जीवन और परिवार में पड़ने वाले विपरीत असर को बताने वाली एक डाक्यूमेंटरी फिल्म तैयार की जा रही है जिसे एक साथ लगभग चार हजार स्कूली बच्चों को दिखाया जाएगा। वहीं, नशे के दलदल में फंसे युवाओं को भी यह डाक्यूमेंटरी फिल्म दिखाई जाएगी। नाहन में इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी इस पर काम कर रहे हैं। जल्द ही डाक्यूमेंटरी तैयार होगी।
विज्ञापन


सिरमौर के पांवटा इलाके में नशे का जाल फैल रहा है। जिला पुलिस ने नई पहल शुरू करते हुए पहले ऐसे ठिकाने सफाचट किए, जिनका इस्तेमाल नशेड़ी नशा करने के लिए करते थे। यह कार्य अभी भी जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस विभाग एक वीडियो बनाने जा रही है। 15 मिनट की इस वीडियो में नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा। जबकि इसी वीडियो को छोटा कर वहट्सएप, फेसबुक और यूट्यूब आदि में भी डाउन लोड कर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
 एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि डाक्यूमेंटरी फिल्म बनाने का कार्य जारी है। उनके अनुसार यह एक नया कान्सेप्ट है जिसके तहत न केवल नशा करने वालों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा, बल्कि नशा बेचने वालों को भी यह धंधा नहीं करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। उनके अनुसार पांवटा में लगभग 4000 बच्चों को यह फिल्म एक साथ दिखाई जाएगी। जबकि सोशल मीडिया पर भी इसका प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
बॉक्स के लिए
पांवटा में जल्द लगेंगे 25 सीसीटीवी कैमरे
पांवटा इलाके में संदिग्धों, नशेड़ियों और नशे का कारोबार करने वालों पर नजर रखने के लिए जल्द ही 25 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। पूरे जिला में हालांकि लगभग 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है लेकिन पहले चरण में 25 कैमरे लगाए जाएंगे। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने इसकी पुष्टि की है।
----------
नशा निवारण केंद्र भी खुलेगा
पांवटा में नशेड़ियों की लत छुड़ाने के लिए पुलिस नशा निवारण केंद्र भी खोल रही है। हालांकि, यह केंद्र एक महीने के लिए चलेगा। इसके लिए चिकित्सक एवं काउंसलिंग करने वाले विशेषज्ञ रखे जाएंगे। वहीं पुलिस जवानों को भी जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि नशा करने वाले युवाओं को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें