फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में 4 दुकानों समेत हटाए दर्जनों कब्जे

Tue, 31 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
जेसीबी नालों से अतिक्रमण हटाते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा में अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन का डंडा चला। मुख्य बाजार से बांगरण चौक तक हुए कब्जों को हटाने के लिए जेसीबी चली तो बाजार में हंगामा मच गया। कारोबारियों और प्रशासन के अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई।
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर तैनात हुई। कई लोग कब्जे हटाने की मुहिम को रोकने के लिए जेसीबी के आगे तक खड़े हुए लेकिन प्रशासन ने चार पक्की दुकानों सहित दर्जनों कब्जों पर पीला पंजा चला दिया। हालांकि लोगों के विरोध के चलते कुछ देर के लिए कब्जे हटाने की मुहिम रुकी भी, लेकिन मौके पर एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार, एसएचओ व नप कर्मचारियों समेत पुलिस जवानों ने फिर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की। 

मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुुरू हुई। एसडीएम पांवटा और नगर परिषद के जेई परवेज इकबाल, प्रदीप दीक्षित समेत पुलिस की टीम जेसीबी समेत मौके पर पहुंची। अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंघल, भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता व कुछ व्यापारी मौके पर पहुंचे। कुछ दुकानदारों ने आंशिक विरोध में दुकानें बंद कर दीं। टीम जेसीबी समेत बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो मामला गरमा गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंघल व कुछ व्यापारी जेसीबी मशीन के आगे खड़े होकर विरोध करने लगे। उन्होंने मौके पर एसडीएम एचएस राणा व तहसीलदार विमला पोखरियाल समेत अन्य कर्मियों के साथ व्यापारियों की करीब एक घंटे तक बहस हुई। डीएसपी प्रमोद चौहान व एसएचओ अशोक चौहान ने पुलिस जवानों सहित अन्य लोगों ने इधर-उधर कार्रवाई जारी रखी। 
विज्ञापन

----
1बॉक्स के लिए---
अतिक्रमण से हो रही मुश्किलें
निरंतर अतिक्रमण बांगरन चौक बाईपास मार्ग से मुख्य बाजार व अस्पताल मार्ग काफी तंग होता जा रहा है। दुकानों के साथ वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे यहां चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। स्कूली बसों के आवागमन के समय तो इस चौक के आसपास जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। शुभखेड़ा क्षेत्र की तरफ डिग्री कॉलेज, निजी आईटीआई, प्रशिक्षण केंद्र समेत आधा दर्जन शैक्षणिक संस्थान हैं जिनमें हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षारत हैं। अतिक्रमण के कारण विद्यार्थियों को भी चलने-फिरने में दिक्कतें हो रही हैं। 
-----
2बॉक्स----
आम जनता की सुविधा को हटाए जा रहे अतिक्रमण : एचएस राणा 
एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने अतिक्रमण हटाने की पुष्टि की है। एसडीएम ने बताया कि बाईपास चौक से बाजार तक अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से जनता परेशान है। इसलिए जनहित में अतिक्रमण को हटाने का निर्णय लिया है। अवैध अतिक्रमण को हटाने की मुहिम जारी रहेगी।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें