फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा में किराना स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 01 Jun 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 माजरा में बुधवार सुबह एक किराना स्टोर में अचानक आग लग गई।  इससे स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। काफी सामान स्टोर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


माजरा ग्राम पंचायत प्रधान ब्रजेश गोयल ने कहा कि जनरल स्टोर मालिक अश्वनी कुमार की दुकान के ऊपरी मंजिल पर स्टोर बना हुआ है। सुबह अचानक स्टोर से आग की लपटें निकलने लगीं। फायर स्टेशन को सूचित किया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। इससे आग पर काबू पाया जा सका।

पांवटा के फायर स्टेशन प्रभारी चरणजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे आग लगने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें