फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई नाहन से कंप्यूटर, एलईडी और यूपीएस चोरी

Tue, 19 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। आईटीआई नाहन में अज्ञात चोरों ने प्रयोगशाला से हजारों के  इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने चोरी की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।

आईटीआई नाहन के मैकेनिक प्रशिक्षक जगजीत राणा ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 16 जुलाई की रात को अज्ञात चोर प्रयोगशाला की खिड़की के पल्ले तोड़कर भीतर घुसे। चोरों ने प्रयोगशाला में रखे एक कंप्यूटर सेट, यूपीएस, दो एलईडी, की-बोर्ड व एक माउस पर हाथ साफ किया। इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत हजारों में आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोग दहशत में हैं। अज्ञात चोर कभी घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं घरों के आगे पार्क किए गए मोटरसाइकिल व स्कूटर आदि पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। चोरी की इन वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। चोरों की घरों में रखे सामान के अलावा सरकारी कार्यालयों पर भी नजर हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें