शिलाई एसडीएम विकास शुक्ला के नेतृत्व में नो विभागों की संयुक्त टीम ने शिलाई बाजार में दबिश दी। दबिश से शिलाई बाजार में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने शिलाई बाजार में पसरी गंदगी, सार्वजनिक स्थल पर बिखरे कूडे़, दुकानों में मूल्य सूची न होने, अधिक दाम वसूलने व ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करते हुए 115 दुकानदारों व लोगों के चालान काटे। 133 सीआरपीसी के तहत 18 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमे बनाए। संयुक्त टीम में तहसीलदार शिलाई मायाराम शर्मा, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक चमनलाल, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रिषिभा विष्ट, देवेंद्र धीमान, सचिव गोपाल सिंह शामिल रहे। एसडीएम शिलाई विकास शुक्ला ने बताया कि 115 चालान किए गए जिनसे 1 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला।