फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से युवक की मौत, एक गंभीर

Mon, 16 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र में कथित शराब का सेवन करने के बाद एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए देहरादून ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने रात को साथ बैठ कर शराब पी थी।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह जहरीले पदार्थ के सेवन से ह्दय गति रुकना बताया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय नीता राम उर्फ नीतू पुत्र बली राम निवासी नघेता किसी दूसरे राज्य में नौकरी करता था। कुछ दिनों पहले ही अपने घर अवकाश पर आया था। अपने  साथी सचिन पुत्र राजेंद्र तोमर निवासी भैला के साथ क्रिकेट देखने गए थे। कहा जा रह है कि दोनों ने बैठ कर शराब पी थी। पुलिस के अनुसार सोमवार को पांवटा थाने में सूचना मिली की नघेता ग्राम से एक युवक नीता उर्फ नीटू राम (25) पुत्र बली राम को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल लाया गया है। देर रात करीब साढ़े 11 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित किया। सोमवार सुबह मृतक युवक का पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, सोमवार को दूसरे युवक सचिन (21) पुत्र राजेंद्र तोमर निवासी भैला की भी तबीयत बिगड़ी। युवक को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन देहरादून ले गए हैं।
वहीं, सूचना मिलने पर सिंगपुरा चौकी प्रभारी मोहर सिंह की टीम पांवटा अस्पताल पहुंची। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
--------

क्या कहते हैं डाक्टर...
- सिविल अस्पताल पांवटा के एसएमओ डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि मृतक नीटू उर्फ नीता राम (25) पुत्र बली राम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से ह्रदय गति रुकने के कारण हुई है। जबकि, भैला निवासी युवक सचिन (21) को उल्टियां हुई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन युवक को देहरादून ले गए हैं।
विज्ञापन

----------
बोतल भेजी जाएगी एफएसएल : एसएचओ
पांवटा साहिब थाना के एसएचओ अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों युवकों ने नशे का सेवन किया था। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बाहरी राज्य की कोई शराब पी थी जिसके बाद दोनों घर चले गए लेकिन रात को तबीयत खराब हो गई। एसएचओ ने कहा कि  जांच टीम मौके पर जाकर, कथित बोतल को भी बरामद करेगी। इसको एफएसएल लैब को भेजा जाएगा। मृतक युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें