फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। श्री रेणुका जी के अंतर्गत महीपुर पंचायत के चलाना गांव के समीप से होकर बहने वाली जलाल नदी में नहाने उतरे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 18 वर्षीय युवक महीपुर में शादी में गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैलाश गांव का अरुण कुमार शादी में महीपुर गया हुआ था। चलाना गांव में गर्मी लगने पर वह नहाने के लिए जलाल नदी में उतर गया। उसके साथ दो-तीन छोटे बच्चे भी नहा रहे थे। नहाते वक्त वह पानी के तेज बहाव में बह गया। बच्चे भाग कर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे नदी से बाहर निकाला और ददाहू अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने हाल ही में जमा दो की परीक्षा ददाहू सीसे स्कूल से उत्तीर्ण की थी। ददाहू अस्पताल के चिकित्सक अमनप्रीत ने बताया कि युवक को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात की। उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल के बाद राहत राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें