ददाहू (सिरमौर)। रेणुका थाने के अंतर्गत गिरिपार क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में रेणुका पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक 16 अगस्त को दलोई से एक युवती को भगाकर ले गया था। रेणुका पुलिस से शनिवार देर रात को आरोपी घाटों निवासी नरेश कुमार को नाहन से गिरफ्तार किया। लड़की की मां ने घाटों गांव के एक युवक पर लड़की को भगाकर ले जाने की आशंका जाहिर की थी। रेणुका पुलिस इन दोनों की तलाश में थी। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों का मेडिकल करवाया जा रहा है।