फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नैचिंग मामले में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस के पीओ सेल ने चेन स्नैचिंग मामले में फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पीओ सेल ने चेन स्नैचिंग के मामले में भगोड़ा घोषित हुई महिला जमीरो देवी निवासी सुमाना, पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला अंडर ट्रायल चल रही थी, लेकिन अदालत में सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुई। इसके बाद अदालत ने महिला को उद्घोषित अपराधी करार दिया। महिला के खिलाफ कालाअंब पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 382 के तहत मामला दर्ज है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें