फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला ने लगाया डराने-धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लगाया धमकाने का आरोप
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के चुन्नर गांव की एक दलित महिला ने क्षेत्र के कुछ लोगों पर उससे गालीगलौज करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। दलित महिला शांता देवी ने इस संदर्भ में एक शिकायत पत्र डीएसपी राजगढ़ और एसपी सिरमौर को भी सौंपा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला शांता देवी का कहना है कि उसके परिवार पर कुछ समय पहले जानलेवा हमला किया गया था। इसमें उसके परिजनों को काफी चोटें आई थीं। पुलिस ने इस पर कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। अब जबसे वे छूटकर आए हैं, उसे और उसके परिवार को परेशान कर रहे हैं। वह बार-बार केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सराहां पुलिस थाना के एसएचओ बीरू अहमद ने बताया कि मामला पानी के विवाद को लेकर है। इस संदर्भ में पुलिस ने समझौता भी करवाने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें