फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया पर सवार बदमाशों ने महिला से छीना मोबाइल

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा में कॉलेज सड़क पर दोपहिया वाहन सवारों ने वीरवार को दिनदहाड़े महिला से मोबाइल छीन लिया। महिला के चिल्लाने पर कॉलेज के छात्रों ने भी झपटमारों का पीछा भी किया। लेकिन, आरोपी फरार हो गए। पिछले कुछ माह में कॉलेज रोड पर यह दूसरी वारदात है। पहले भी कॉलेज सड़क पर एमए की एक छात्रा के दस्तावेज और पांवटा सिनेमा गली में भी रात के समय के महिला से महंगा मोबाइल छीनने की वारदात हो चुकी है। वीरवार को देवीनगर निवासी नीलम गर्ग पत्नी विक्की शुभखेड़ा कॉलेज मार्ग पर जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच पीछे से स्कूटी पर सवार दो युवक तेज रफ्तारी से आए। महिला से मोबाइल छीनने लगे। महिला ने विरोध भी किया। लेकिन, बदमाशों ने महिला को जोर का धक्का देकर मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर कॉलेज के कुछ छात्रों ने भी आरोपियों का पीछा किया। महिला का कहना है कि सफेद रंग की स्कूटी पर बदमाश सवार थे। लेकिन, वारदात को अंजाम देकर आरोपी भागने में सफल रहे। इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें