फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का टैंक में मारपीट में दो व्यक्ति घायल, आरोपी फरार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के पक्का टैंक के समीप रास्ता रोक कर मारपीट का मामला सामने आया है। सोमवार की रात करीब साढे़ नौ बजे दो व्यक्ति पक्का टैंक के समीप घर जा रहे थे। इस दौरान यहां पहले से ही खड़े दो युवकों ने घर जा रहे मोहम्मद रफी और वसीम की बुरी तरह पिटाई कर डाली। इस मारपीट में मोहम्मद रफी का जबड़ा टूट गया। जबकि, शरीर के अन्य हिस्सों नाक और मुंह पर भी भारी चोटें आई हैं। मोहम्मद रफी के साथ खड़े नासीर मीर ने जब बीच बचाव किया तो उसकी टांग और कोहनी में भी प्रहार कर दिया। इसके बाद दोनों घायल लोगों को एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस को दिए बयान में नासीर ने बताया कि पक्का टैंक के समीप रात को उनके साथ बेवजह मारपीट की गई। दो युवकों ने उन्हें लात घूंसों से बुरी तरह से पीट डाला। इस पर गुन्नूघाट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें