फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा मारपीट मामले में क्रास एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। हरिंद्र पाल सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी मेन बाजार पांवटा साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पांवटा में शमशेर पुर के नजदीक उनकी जमीन है। इस पर उनकी एक दुकान भी है। उनकी दुकान के पीछे एक खाली प्लॉट है, जिस पर उनका पड़ोसी मकान का निर्माण कार्य कर रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में अदालत से स्टे भी लिया है। रविवार को उन्हें पता चला कि कार्य हो रहा है तो वह वहां गए लेकिन उनके पड़ोसियों उन पर हमला किया और उन पर पत्थर मारे, जबकि यह जमीन उनके नाम पर है। गौरतलब है कि रविवार को कार में सवार होकर कुछ लोगों ने रेणु शर्मा, सिद्धार्थ और केशव पर हमला किया था। डंडों और सरिये के साथ हुए इस हमले के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पुलिस को सौंपी गई है। एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें