फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरगुल महाराज की चोरी हुई मूर्तियां बरामद, एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
ग्राम पंचायत हाब्बन के बागना गांव स्थित शिरगुल मंदिर में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीन दिन में चोरी की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने इसी गांव के ही एक युवक को मामले में सोलन से धर दबोचा। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी से बेशकीमती शिरगुल देवता की दो मूर्तियों को बरामद कर लिया है। पुलिस इस मामले में अभी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बागना मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियों के मामले में पुलिस ने इसी गांव के विवेक उर्फ विक्की को शुक्रवार सुबह सोलन से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की गई मूर्तियां भी बरामद कर ली हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शिरगुल महाराज की मूर्तियां सोलन डिग्री कॉलेज के पीछे झाड़ियों के नीचे मिट्टी में दबी बरामद की।
विज्ञापन

हालांकि अभी मंदिर से चोरी हुए चार चांदी के छत्र बरामद करना बाकी है। चांदी के छत्रों के अलावा कुछ नकदी भी मंदिर से चोरी पाई गई है। इस बारे पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोलन डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र है। बागना गांव का रहने वाला यह युवक मानसिक रूप से भी अस्वस्थ बताया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान आरोपी विवेक ने पुलिस को बताया कि वह मूर्तियों को स्नान के लिए हरिद्वार ले जा रहा था। उल्लेखनीय है कि बागना मंदिर से 24 जुलाई की रात शिरगुल महाराज की दो बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई थीं। मूर्तियों के अलावा चांदी के चार छत्र व कुछ नकदी चोरी होने की शिकायत भी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी राजगढ़ मीनाक्षी ने बताया कि थाना प्रभारी बलवंत कंवर के नेतृत्व में पुलिस ने विवेक को सोलन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त पर सोलन डिग्री कॉलेज के पीछे मिट्टी में दबी मूर्तियां निकाली। उन्होंने बताया कि पुलिस को वहां से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी युवक सोलन कॉलेज में पढ़ता है और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं है।
--शिरगुल महाराज की चोरी हुई मूर्तियां बरामद, एक युवक गिरफ्तार
--राजगढ़ पुलिस ने तीन दिन में सुलझा दी चोरी वारदात की गुत्थी
डिग्री कॉलेज सोलन के समीप मिट्टी में दबाई थीं बेशकीमती मूर्तियां
सोलन कॉलेज में पढ़ता है आरोपी, बताया जा रहा मानसिक रोगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें