फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा में सड़क हादसे में 4 घायल, 3 की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब/ राजपुर (सिरमौर)। पांवटा-बनौर मार्ग पर शिवा के पास सोमवार देर रात एक बोेलेरो गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार 4 युवक घायल हो गए। हादसे का पता मंगलवार सुबह चला। घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर नाहन रेफर कर दिया गया। सिंगपुरा पुलिस चौकी टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बनौर पंचायत के 4 युवक एक बोलेरो में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार देर रात 11 बजे वापस घर लौटते वक्त बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रात होने के कारण हादसे के बारे में कोई पता नहीं चला। इस कारण वह रात भर गहरी खाई में पड़े रहे। सुबह साथ लगते गांव की महिलाएं घास लेने गई तो वहां वाहन को खाई में गिरा देखा। उसके बाद आसपास के लोग मौके पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। घायलों में ग्राम पंचायत बनौर निवासी विशाल कुमार (18) पुत्र जगत सिंह, संदीप कुमार (22) पुत्र मदन शर्मा, रोहित कुमार (18) पुत्र मामराज व अभय कुमार (24) पुत्र मदन सिंह शामिल है। बनौर पंचायत प्रधान सुनील चौहान, पूर्व प्रधान चतर सिंह चौहान, मनीष तोमर व नेतर चौहान समेत परिजन घायलों को उपचार के लिए नाहन लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पांवटा के प्रभारी डॉ. संजीव सहगल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा व डॉ. सिंह ने कहा कि तीन गंभीर रुप से घायलों को नाहन रेफर कर दिया गया है। जबकि, अभय चौहान की हालत अब उपचार के बाद काफी हद तक ठीक है। सिंगपुरा पुलिस चौकी से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि शिवा के पास सड़क हादसा हुआ है। सिंगपुरा पुलिस टीम सड़क हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें