पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले ग्राम खारा जामनीवाला में मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला के खिलाफ युवक के सिर पर कस्सी से हमला कर लहूलुहान करने का आरोप है। इस मामले में जामनीवाला के ग्राम खारा निवासी शबीर पुत्र फजल हुसैन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार को बेटे के साथ खेतों में गए थे। इस बीच उसके भाई की पत्नी भी पहुंची। महिला ने गाली गलौच के बाद कस्सी से उसके बेटे पर प्रहार कर दिया। इससे बेटा घायल हो गया। बेटे को पांवटा अस्पताल में उपचार करवाया गया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
------------