फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, बुजुर्ग गंभीर

विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के शिरी क्यारी में शुक्रवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की खबर सुनने वाला हर व्यक्ति गमगीन है। उधर, पुलिस ने बाप व बेटे के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिलाई-रोनहाट एनएच-707 पर शिरी क्यारी के समीप आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एनएच पर द्राबिल व रोनहाट के बीच स्थित जलाऊ मंदिर में माथा टेकने के बाद परिवार के दोनों सदस्य अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ आल्टो कार यूके 07-2875 में शिलाई की तरफ आ रहे थे। शिरी क्यारी के समीप पहुंचते ही कार अचानक गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में 52 वर्षीय कंवर सिंह निवासी फोराड़ की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रुप से घायल हुए 31 वर्षीय अमित व 65 वर्षीय जगत सिंह निवासी पशमी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अमित को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया। शिलाई से थोड़ा आगे निकलते ही अमित निवासी फोराड़ की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अमित, कंवर सिंह का इकलौता बेटा था। दोनों ही इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

उधर, शिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी जसवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें