राजपुर (सिरमौर)। पुलिस सामुदायिक योजना के तहत पांवटा क्षेत्र में रोड सेफ्टी क्लब व पुलिस ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को पंफलेट भी बांटे गए जिसमें बताया गया कि नए यातायात नियमों के मुताबिक अब सीट बेल्ट पहननी अनिवार्य है। साथ ही बाइक सवारों को भी हेलमेट का प्रयोग करना होगा। बाइक के पीछे बैठी सवारी को भी अब हेलमेट जरूरी किया गया है। जो हेलमेट नहीं पहनेगा, पुलिस उसका चालान करेगी। पांवटा रोड सेफ्टी क्लब अध्यक्ष भजन चौधरी, उपाध्यक्ष एकांत गर्ग, भारत भूषण व अनिल चौहान ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात नियमों की अनदेखी को कम करने के लिए सरकार ने 15 फरवरी से प्रदेशभर में नया नियम लागू किया है। इसका सभी वाहन चालकों को पालन करना होगा।
-----------