आवेदक सभी औपचारिकताएं पूरी कर 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
पांवटा(सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने एक घर से 60 लीटर अवैध शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भूपपुर निवासी सतपाल के घर छापा मारा, जहां से पुलिस ने अवैध रूप से रखी हुई 60 लीटर शराब बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।