नाहन (सिरमौर)। पड़ोसी राज्य हरियाणा में हुए एक सड़क हादसे में नाहन के एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-7 चंडीगढ़-देहरादून मार्ग पर हरियाणा में रायपुर रानी के समीप हुआ। चंडीगढ़ से नाहन की ओर अपनी बाइक पर आ रहे युवक की एक कार के साथ जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान 19 वर्षीय विजय निवासी जडजा, नाहन के रूप में हुई है। रायपुर रानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो दिन पहले ही शिमला-सिरमौर की सीमा पर चौपाल इलाके में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सिरमौर के युवक की भी मौत हुई थी। अब हरियाणा के रायपुर रानी में नाहन के एक युवक की मौत हुई है। इससे इलाके में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि युवक चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहा था। आज सुबह वह नाहन की ओर आ रहा था। इसी बीच एक कार के साथ बाइक की टक्कर हो गई। मामले की पुष्टि हरियाणा की रायपुर रानी पुलिस ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रायपुर रानी थाना के जांच अधिकारी तरसेम लाल ने बताया कि पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।