फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीआई राजबन कंपनी में धारा-144 दूसरे दिन भी जारी रही

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीसीआई राजबन में दूसरे दिन भी धारा-144 जारी रही। सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रक यूनियन के दो शिफ्टों में 10 ट्राले पुलिस सुरक्षा में उत्तराखंड राज्य को रवाना हुए। मौके पर एसडीएम एलआर वर्मा व डीएसपी प्रमोद चौहान पुलिस की टीम सहित मौजूद रहे।
बताते चलें कि एक माह से सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रक सोसायटी व ट्रक ऑपरेटर सोसायटी के बीच ढुलाई विवाद चल रहा है। पहले 3 दशकों से सिरमौर ट्रक ऑपरेटर सोसायटी राजबन में कार्य कर रही थी लेकिन अप्रैल 2018 के बाद सिरमौर मल्टीएक्सेल ट्रक सोसायटी को टेंडर मिला। ढुलाई का कार्य 16 अप्रैल से शुरू होना था। पहले कार्य करने वाली सोसायटी ने करीब 1.83 करोड़ बकाया ढुलाई पेमेंट मांग रखी। इकाई के पेमेंट देने के बाद भी विवाद नहीं सुलझ पा रहा था। 19 अप्रैल को ढुलाई शुरू करने के प्रयास पर विरोध हुआ।
विज्ञापन

कुछ ट्रक ऑपरेटरों के खिलाफ राजबन सीसीआई कार्यालय में तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज हुआ। कई बैठकों के बाद समझौता नहीं हो सका। लिहाजा, मल्टीएक्सेल ट्रक यूनियन हाईकोर्ट में पहुंची। हाईकोर्ट के आदेश पर वीरवार से जिला प्रशासन ने राजबन में धारा 144 लगा दी। वीरवार को पुलिस सुरक्षा में वाहन उत्तराखंड व हरियाणा सीमा तक पहुंचाए गए। शुक्रवार को भी 10 ट्रक दो शिफ्टों में सीमेंट से लादकर पड़ोसी राज्यों की सीमा तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने कहा कि दूसरे दिन भी राजबन सीसीआई इकाई के 500 मीटर दायरे में धारा-144 जारी रही। दो शिफ्टों में राजबन इकाई से पड़ोसी राज्यों की सीमा तक सीमेंट से लदे ट्रक पहुंचाए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें