फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिपार का अंबोया मेला देखने गई नाबालिग लापता

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
गिरिपार की ग्राम पंचायत शिवा रुदाना से एक नाबालिग लड़की गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। लड़की अपनी सहेलियों के साथ अंबोया में मेला देखने गई थी। पहले परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल सका है। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस शिकायत मिलने पर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गिरिपार की ग्राम पंचायत शिवा रुदाना से एक लड़की अपनी सहेलियों के साथ अंबोया में लगने वाले मेले में गई थी। रात को नाबालिग (17) लड़की घर वापस नहीं लौटी। चिंतित परिजनों ने उसकी सहेलियों, रिश्तेदारों से संपर्क किया। दो दिनों तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पांवटा थाना में दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि परिजनों ने नाबालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद नाबालिग के गुमशुदगी मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें