पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 पर एक एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। माजरा पुलिस ने शिकायत मिलने पर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्राम कीरतपुर पुरुवाला निवासी नजीर खान पुत्र अख्तर के बयान पर मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बाइक एचपी17बी-8913 पर सवार होकर धौलाकुआं निवासी सुरजीत सिंह पांवटा की तरफ जा रहा था। इस दौरान एंबुलेंस यूके 07पीए-3718 भी धौलाकुआं से पांवटा की तरफ जा रही थी। ओवरटेक करते हुए एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुरजीत सिंह घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।