फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
demo
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। पुलिस थाना सराहां में मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में चौकी निवासी संदीप कुमार ने आरोप लगाया कि उसके साथ कुछ लोगों ने सराहां में मारपीट की है। मारपीट के बाद संदीप कुमार के सिर में चोटें आने से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती किया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। संदीप ने पुलिस को बताया कि सराहां में वह एक होटल में खाना खा रहा था। खाना खाते समय सड़क में खड़ी पिकअप हटाने के लिए एक व्यक्ति आया। जिस व्यक्ति की जीप थी, वह भी उसी होटल में खाना खा रहा था। जैसे ही खाना खाकर बाहर निकला तो आधा दर्जन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। थाना प्रभारी वीरू अहमद ने बताया कि पुलिस ने धारा 323 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार का मेडिकल करवा दिया गया है। मेडिकल की रिपोर्ट आने के बाद यदि उचित हुआ तो और भी धाराएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें