फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगानी पंचायत में मारपीट, वार्ड सदस्य समेत 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भगानी में मारपीट, वार्ड सदस्य समेत तीन घायल
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। भंगानी पंचायत में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें आधा दर्जन लोगों पर हमले का आरोप है। मारपीट में महिला वार्ड सदस्य सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। महिला वार्ड सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सिंघपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भंगानी निवासी इकराम पुत्र इकबाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह कुछ सामान लेने के लिए दुकान गया था। वापस आते हुए बाइक सवार तीन लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया। इसके बाद करीब आधा दर्जन लोग वहां पहुंच गए। वे जबरन उसे पकड़ने लगे। वह दौड़ कर किसी तरह से पंचायत सदस्य सितारी बेगम के घर पहुंचा। लेकिन, हमलावर पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। जब पंचायत सदस्य सितारी बेगम और महबूब अली ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें