फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही बंधक बनी महिला, कहासुनी पर हुई भयभीत

विज्ञापन
police - फोटो : demo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिंघपुरा की एक महिला ने हमला करने और भयभीत होकर घर में कैद रहने का आरोप लगाया है जिसकी शिकायत एसपी व पुलिस चौकी में कर दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच शुुरू कर दी है। शुरुआती जांच में क्षेत्र से एक लड़की को भगाने के बाद आपसी विवाद का मामला बताया जा रहा है।

सिंघपुरा चौकी के तहत गांव की एक महिला ने पुलिस को सूचित किया कि कुछ लोगों ने हमला किया है जिसके बाद काफी समय से अपनी बच्ची के साथ घर के भीतर कैद है। महिला का कहना था कि किसी तरह घर में घुस कर जान बचाई है। इसके बाद उसकी छोटी बच्ची भी भयभीत है। मौके पर पहुंच कर सिंगपुरा पुलिस जांच टीम को पता चला कि गांव से एक युवती के भाग कर विवाह करने के चलते आपसी बहस हुई। इसके बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई चेतन ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेज दी थी। मामला केवल आपसी बहस का निकला है। गांव से लड़की भगाने को लेकर दो महिलाओं के बीच बहस हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें