सराहां (सिरमौर)। सराहां पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से 12 बोतलें देसी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार एचआई जय राम अपनी टीम के साथ नाके पर थे। इस दौरान उन्होंने लेखराज निवासी तमानी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 बोतलें शराब बरामद हुईं। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
उधर, एक अन्य मामले में शिलाई थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति से 22 बोतलें देसी शराब बरामद हुई। एएचआई प्रकाश चंद की अगुवाई में पुलिस टीम ने ध्यान सिंह निवासी कबाली कोटी के कब्जे से यह शराब बरामद की। उसके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-------------------