फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका पुलिस ने ढूंढ निकाली घर से भागी नाबालिग

विज्ञापन
girl
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। गिरिपार इलाके से बुधवार देर शाम अपने घर से भागी एक नाबालिग लड़की को रेणुका पुलिस ने शनिवार को नाहन से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। नाबालिग अपने प्रेमी युवक के साथ घर से भाग गई थी। वीरवार को लड़की की मां ने रेणुका थाने में लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने के साथ ही एक युवक पर नाबालिग को भगा ले जाने की आशंका भी जाहिर की थी। रेणुका पुलिस तभी से नाबालिग की तलाश में थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शनिवार को नाहन से लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस लड़की के प्रेमी की तलाश कर रही है। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार यह लड़की एक साल पहले भी अपनी मर्जी से घर छोड़कर भाग गई थी। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की तलाश जारी है। नाबालिग लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें