फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
thief
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिलसिलेवार हो रही चोरी की वारदातों ने पांवटा पुलिस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इनसे निपटना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। एक सप्ताह के भीतर शातिरों ने एक के बाद एक तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों के बुलंद हौसलों ने पांवटावासियों को चिंता में डाल दिया है। पांवटा साहिब के अमर कॉलोनी निवासी परिवार को यात्रा पर जाना महंगा पड़ गया। धार्मिक यात्रा से जब परिवार के सदस्य वापस लौटे तो घर के सारे ताले टूटे मिले। यही नहीं, शातिरों ने अलमारी के लॉकर से नकदी समेत लाखों के आभूषणों पर भी हाथ साफ कर लिया। इसको लेकर दीपक कुमार ने पांवटा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर पांवटा की अमर कॉलोनी में चोरी की तीसरी वारदात सामने आई है। धार्मिक यात्रा से वापस लौटे पटवारी के रिहायशी मकान के ताले टूटे मिले। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पांवटा के जामनीवाला मार्ग पर वार्ड-1 अमर कॉलोनी निवासी पटवारी दीपक कुमार ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि परिवार सहित वह अमरनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे। वापस लौटने पर घर के गेट और भीतर अलमारी का ताला टूटा मिला। घर का दरवाजा तोड़ कर चोर भीतर पहुंचे थे। इसके बाद शातिरों ने अलमारी का दराज और लॉकर तोड़ दिया। शातिर लॉकर में रखी पांच हजार रुपये की नकदी, सोने के दो जोड़े टॉप्स, पांच नाक के कोके , सोने की दो जोड़ी बालियां, मांग का टीका, चांदी की दो जोड़ी पायल, माला, चांदी के कंगन और सिक्के भी उड़ा ले गए हैं। इसको लेकर पटवारी ने लिखित रूप से पांवटा थाना में शिकायत दी है।
एक सप्ताह में चोरी की तीसरी वारदात
एक सप्ताह के भीतर बद्रीपुर के आसपास के क्षेत्रों में तीसरी चोरी और स्नैचिंग की वारदात है। इससे पहले शिव मंदिर के समीप बुजुर्ग महिला (80) के गले से बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। महिला की मुस्तैदी से बाइक पर सवार बदमाश केवल आधी चेन ही छीन सके। यही नहीं, इसके बाद चोरों ने बद्रीपुर में ही पुरुषोत्तम लाल के घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात में शातिर बुजुर्ग के घर से नकदी, सोने की अंगुठियां और चांदी के सिक्के चोरी कर ले उड़े। ऐसी वारदातों से लोग दहशत में हैं। लोगों को अपना घर छोड़कर बाहर जाना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र की रेकी करने के बाद शातिर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि चोरी के मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें