फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारमल स्कूल के नजदीक से बाइक चोरी

विज्ञापन
बाइक मॉडिफाई करवाने के नियम - फोटो : self
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के कारमल स्कूल के समीप खड़ी एक मोटरसाइकिल पर शातिरों ने हाथ साफ कर लिया। इसकी शिकायत संगड़ाह तहसील के मानल दोची निवासी रमेश कुमार ने थाना सदर नाहन में की है। पुलिस को सौंपी शिकायत में शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकल पलसर 220, रंग लाल (एचपी-79-1090) शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े 11 बजे कारमल स्कूल के पास खड़ा किया था। जब शनिवार की सुबह वह वहां पहुंचा तो मोटर साइकिल नहीं थी। कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकल को चुरा कर ले गया। इसके बाद थाना सदर नाहन में मामला दर्ज करवाया गया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें