फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट नहीं दे रहा था परिचालक, पकड़े पांच यात्री

विज्ञापन
HRTC
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।
चंडीगढ़-हरिपुरधार रूट पर चल रही सरकारी बस में क्षेत्रीय प्रबंधक ने पांच यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा। सोमवार शाम को ही क्षेत्रीय प्रबंधक ने अंधेरी के समीप दबिश देकर कार्रवाई अमल में लाई। लिहाजा, क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस परिचालक को ही बदल दिया है।
शिकायतें मिल रही थीं कि यात्री से पूरे पैसे लेने के बाद भी परिचालक टिकट नहीं दे रहा था। हरिपुरधार जाने वाले यात्रियों को भी संगड़ाह तक का ही टिकट थमाया जा रहा था। इसको लेकर यात्रियों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक रसीद शेख से की। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने अंधेरी में दबिश देकर यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा। जबकि यात्रियों ने बस में सफर करने के लिए परिचालक को पूरे पैसे दिए थे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिचालक को बदल दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 21 मई से हरिपुरधार के लिए चंडीगढ़ से बस सेवा शुरू हुई थी। इससे पहले यह बस सेवा संगड़ाह तक ही मिल पाती थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इसे हरिपुरधार के लिए बढ़ाया गया।
बस सेवा के पहले दिन ही संगड़ाह से हरिपुरधार तक जानेे वाले यात्रियों को टिकट नहीं दिए जा रहे थे। जबकि, उनसे किराया पूरा वसूला जा रहा है। लोगों ने सोमवार को इसकी शिकायत आरएम नाहन से की थी।
उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक रशीद शेख ने बताया कि शिकायत मिली थी। इसके बाद अंधेरी में बस का औचक निरीक्षण किया। पांच सवारियां बिना टिकट पाई। परिचालक को बदल दिया है।
विज्ञापन

बाक्स--
परिचालक नहीं छोड़ रहा था रूट फेल करने की कसर
क्षेत्र के लोग इस रूट को सफल बनाने में लगे हैं। जबकि, पथ परिवहन निगम का परिचालक रूट को फेल करने में कोई कसर नही छोड़ रहा था। बियोंग निवासी दयाराम शर्मा, विनोद कुमार, रघुवीर व गोपाल आदि यात्रियों ने बताया कि दो दिन पहले वह नाहन से बैठकर बस में हरिपुरधार आए थे। जब उन्होंने हरिपुरधार के टिकट मांगे तो उन्हें संगड़ाह तक का ही टिकट थमाया। उस दिन संगड़ाह से हरिपुरधार तक के लिए 16 सवारियां बैठी थीं। परिचालक ने किसी भी सवारी को टिकट नहीं दिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें