फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के खिलाफ पुलिस किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में एक दुकानदार पर पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी दुकानदार संजीव कुमार के विरुद्ध धारा 186 व 189 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि आरोपी संजीव कुमार ददाहू बस स्टैंड के नजदीक ही किराना की दुकाना चलाता है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेणुका पुलिस थाने के पुलिस कर्मी मेहरचंद व रोशन लाल ददाहू बाजार में खड़े बेतरतीब वाहनों के चालान कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदार संजीव कुमार ने तैश में आकर आरक्षी रोशन लाल के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उसे धमकाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उसने दुकान के आगे अपना वाहन खड़ा कर रखा था जिसे पुलिस कर्मी हटाने लगे तो दुकानदार ने अभद्र व्यवहार किया। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। एएसपी विरेंद्र ठाकुर ने कहा कि दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें